फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल स्पर्धाओं में वंशिका चैंपियन

Wed, 26 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बजनौर में जिलास्तरीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह के दौरान ऊंची कूद स्पर्धा में भाग लेती प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में माध्यमिक स्कूलों के 67वें जनपदीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं दूसरे दिन भी जारी रहीं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। तीन खेलों में प्रथम आने पर वंशिका कटारिया चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

बालिकाओं के सब जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में केपीएस की वंशिका कटारिया, जीजीआईसी बिजनौर की पल्लवी, नांगलजट इंटर कॉलेज की सुहानी, लंबी कूद में केपीएस की ज्योति, सीडी इंटर कॉलेज की मोनिका, सेंट मेरी मंडावली की सुगंती, 400 मीटर में केपीएस की वंशिका कटारिया, आरबीएस नांगलजट की रिबानी, सेंट मेरी मंडावली की शबाना, ऊंची कूद में केपीएस की राधिका, सेंट मेरी मंडावली की शालू, नांगलजट इंटर कॉलेज की रिया, 80 मीटर दौड़ में केपीएस की वंशिका कटारिया, जीआईसी मनकुआं की मधु व सीडी इंटर कॉलेज की मोनिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय            एवं तृतीय रहीं। 
जूनियर वर्ग में ट्रिपल जंप में नांगलजट इंटर कॉलेज की स्वाति, सेंट मेरी मंडावली की शबनूर, बालापुर की आकांक्षा, 100 मीटर दौड़ में सेंट मेरी मंडावली की अल्पना, सीएनएसआईसी बालापुर की आकांक्षा, केपीएस की तृप्ति, तीन किलोमीटर पैदल चाल में केआईसी पीली चौकी की काजल, जीजीआईसी बिजनौर की संजना एवं मनीक्षा, 1500 मीटर दौड़ में नांगलजट इंटर कॉलेज की मोना, आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की महशर, जीजीआईसी बिजनौर संजना, 400 मीटर दौड़ में नांगलजट इंटर कॉलेज की मोना, जीआईसी मनकुआं की सरिता, सीडी इंटर कॉलेज की शीतल, लंबी कूद में जीआईसी मनकुआं की सरिता, सेंट मेरी मंडावली की अल्पना,नांगलजट इंटर कॉलेज की स्वाति अव्वल रहीं।
विज्ञापन

 100 मीटर बाधा दौड़ में आकांक्षा, अल्पना, प्राची, ऊंची कूद में केपीएस की महिमा प्रथम और नांगलजट इंटर कॉलेज की प्राची द्वितीय रहीं। सीनियर वर्ग में ट्रिपल जंप में केपीएस की काजल, सेंट मेरी मंडावली की नेहा, मनकुआं की बबीता,पैदल चाल में आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की सोनी, केपीएस की नगमा, जीजीआईसी बिजनौर की प्रिया, पांच हजार मीटर क्रॉस कंट्री रेस में जीजीआईसी की स्वाति, दयानंद कॉलेज हीमपुरदीपा की शिवानी, आर्य वैदिक की उपासना, 1500 मीटर दौड़ में नांगलजट की सीमा, आर्य वैदिक की उपासना,  शमां परवीन, ऊंची कूद में केपीएस की काजल, नंदिनी, सेंट मेरी मंडावली की नेहा, 400 मीटर में सेंट मेरी की शमा, पिंकी, आर्य वैदिक की समरीन, हैमर थ्रो में सीडी इंटर कॉलेज की काजल, केपीएस की शिवांगी, सीडी इंटर की पारूल, चक्का फेंक में सेंट मेरी की आंचल, दयानंद हीमपुरदीपा की आरती, जीआईसी की ज्योति आगे रहीं।
गोला फेंक में सेंट मेरी शमां,  केपीएस की असमा, सीडी इंटर की काजल, सीनियर वर्ग में 100 मीटर बाधा दौड़ में जीआईसी की खुशनुमा, केपीएस की शालू, सेंट मेरी की पिंकी, बालकों के सब जूनियर में 100 मीटर दौड़ में डीएवी के निखिल, सीडी इंटर का अभय, जमालपुर के अनमोल, ऊंची कूद में सीडी इंटर कॉलेज का अभय, जीआईसी मनकुआं का शाकिब, दयानंद जनता का तुषार, 400 मीटर दौड़ में आरजेपी का अर्जुन एवं सागर, जीआईसी मनकुआं का आसिफ, लंबी कूद में जमालपुर का अनमोल, डीएवी का निखिल, सीडी इंटर कॉलेज का राहुल, 80 मीटर दौड़ में सीडी इंटर कॉलेज का राहुल, जीआईसी मनकुआं का मोहम्मद आसिफ, दयानंद जनता के तुषार अव्वल रहे।
चक्का फेंक में सीडी के राहुल, जीआईसी मनकुआं के शाकिब, जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आरजेपी का ऋषभ, विद्या मंदिर धामपुर का सुमित एवं प्रिंस, लंबी कूद में आरजेपी का ऋषभ, धौकलपुर का तनुराज, एसआईसी फ ीना का प्रिंस, हैमर थ्रो में तिसोतरा का मोहित, एमएमआईसी चांदपुर मोहम्मद नवाजिश, जीआईसी मनकुआं का दीक्षित, ऊंची कूद में धामपुर का सुमित, दयानंद जनता इंटर कॉलेज का तरूण, एसआईसी चांदपुर का प्रिंस, 110 मीटर बाधा दौड़ में आरजेपी का विराट, बालापुर का विकास, एमएम चांदपुर के मोंटी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थानों पर रहे।
सीनियर वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में सीएनएस बालापुर का गुलशन व अर्पित, आरजेपी का विकास, 400 मीटर दौड़ में डीएवी का रवि, तिसोतरा का अनिकेत, पजीलीचौकी का शुभम, ऊंची कूद में बीएसए कादराबाद का इंद्रजीत, सीएनएस बालापुर का मनीत, बीएसए कादराबाद का सूरज, चक्का फेंक में आरबीएस नांगल का अजीत, सीडी इंटर कॉलेज का रवि, दयानंद जनता इंटर कॉलेज का विशाल, बाधा दौड़ में हीमपुरदीपा का गुल मोहम्मद, विदुरकुटी का अर्जुन, आरजेपी का हिमांशु, गोला फेंक में आरबीएस नांगल का अजीत व प्रज्ज्वल, केआईसी मंडावली का मोहम्मद अरबाज आगे रहा। प्रतियोगिता का संचालन राजेंद्र सोलंकी ने किया। संयोजक डा.आरके त्यागी व संगीता त्यागी ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान डा.अजय गोस्वामी, डा.आफताब अहमद, डा.हरवीर सिंह, सोरन सिंह परिहार, डा. प्रेमराज, सुभाष आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें