फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने में सबसे कारगर हथियार है वैक्सीन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना रोकने में कारगर हथियार है वैक्सीन: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे सशक्त हथियार है। वैक्सीन कोरोना वायरस से लड़ने में एक अस्त्र का काम करता है। इसलिए अपनी बारी आने पर सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे वैक्सीन को लेकर किसी तरह का भ्रम न पालें, सभी लोग टीका लगवाकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ सरकारी कार्यालयों में टीकाकरण किया जा रहा है। अभिभावक स्पेशल बूथ भी बनाये गए हैं, जिन पर 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावक टीका लगवाएंगे। जनपद में 18 से 44 एवं 45 साल से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल को निर्देश दिए कि कोरोना से जंग में कांटेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग और वैक्सीनेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि गांव में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन हो और जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, उन्हें चिह्नित कर टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें