फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस जानलेवा बीमारियों से दो साल तक के बच्चों को बचाएगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दस बीमारियों से बच्चों को बचाएगा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 (तृतीय चरण) एवं नियमित टीकाकरण अभियान के अंतर्गत दो साल तक के बच्चों को प्रतिरक्षित किया गया। सभी लोगों से अपने दो साल तक सभी बच्चों को दस जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण कराने की अपील की गई।
सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 (तृतीय चरण) की शुरुआत हुई। मोहल्ला मिर्दगान स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ का शुभारंभ सीडीओ कामता प्रसाद सिंह एवं सीएमओ विजय कुमार यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान बच्चों का टीकाकरण कराया गया। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को घर से बूथ पर लाने का कार्य किया गया। सीएमओ ने बताया कि शासन की मंशा है कि दो वर्ष तक के सभी बच्चों को दस जानलेवा बीमारियों टीबी, पोलियो, गलघोंटू, काली खांसी, निमोनिया, खसरा, रुबेला रोटा वायरस, टिटनेस, डिप्थीरिया, हेपेटाईटिस-बी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराना चाहिए। इसलिए सभी लोग जिन्होंने अपने दो साल तक के बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया है, वे बच्चों को प्रतिरक्षित जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ विजय कुमार यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, उप प्रतिरक्षण अधिकारी देवीदास, चंदक प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार, गुलफाम अहमद, आकाश कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें