फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालमपुर गांव में युवक ने ताई को मार डाला

विज्ञापन
नहटौर के गांव तालमपुर में महिला की हत्या करने वाला आरोपी माहित उर्फ काले। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
तालमपुर में युवक ने ताई को मार डाला
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। एक युवक ने लोहे के पाइप से अपनी ताई के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। मां को बचाने आई तहेरी बहन को भी लोहे के पाइप से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने हमला करने से पहले घर में अपनी मां और भाई से मारपीटकर कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
गांव तालमपुर निवासी मोहित उर्फ काले नशे का आदी है। नशे की हालत में वह आए दिन झगड़े करता रहता है। रविवार रात मोहित ने नशा करके अपने मां एवं भाई से मारपीट की। दोनों को कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद मोहित कुछ दूर स्थित अपनी ताई के घर पहुंच गया। ताई कलावती के घर में दरवाजा नहीं है। कलावती कमरे में सो रही थी। मोहित ने कलावती के सिर पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला किया। शोर सुनकर कलावती को बचाने आई उसकी बेटी नीता पर भी पाइप से हमला बोल दिया और भाग गया। इसके बाद मोहित गांव के बाहर स्थित एक सेलर पर पहुंचा। वहां उसने सेलर मालिक चमन पर हमला करने की कोशिश की। शोर मचने पर लोग जाग गए और मोहित को पकड़ लिया। लोगों ने हमले में हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से कलावती को मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन कलावती की रास्ते में ही मौत हो गई। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आरोपी मोहित नशे का आदी और मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा है। कलावती के देवर दयाराम की ओर से मोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मोहित को पकड़ लिया है। परिजनों के मुताबिक मोहित उर्फ काले को कम उम्र में ही नशे की लत लग गई थी। मजदूर से जो कुछ कमाता वह सब कुछ नशे में उड़ा देता था। वह घर में अक्सर झगड़ा करता रहता था। रविवार रात को भी घर में झगड़ा किया था।

नहटौर के गांव तालमपुर में महिला की हत्या के बाद घर के बाहर जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR

नहटौर के गांव तालमपुर में महिला की हत्या की घटना के बारे में जानकारी लेते एसपी संजीब त्यागी।- फोटो : BIJNOR

नहटौर के गांव तालमपुर की कलावती के फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें