फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आम के पेड़ों की जड़ों में मिला यूरिया और नमक

Wed, 21 May 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के जैन फार्म में आम के पेड़ की जड़ में डाला गया नमक और यूरिया। स्रोत वन विभाग - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर का जैन फार्म एक बार फिर सुर्खियों में है। आम के पेड़ों को सुखाने के लिए कैमिकल डालने की शिकायत पर उद्यान और वन विभाग की टीम पहुंच गई। मेडिकल अस्पताल से सटे करीब 125 पेड़ों में यूरिया और नमक डाला गया था। उद्यान विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूना लेकर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

बिजनौर शहर में नजीबाबाद रोड पर जैन फार्म हैं, जिसमें हजारों की संख्या में आम के पेड़ खड़े हैं। मंगलवार को किसी ने वन विभाग को आम की जड़ों में कैमिकल डालने की शिकायत की। इस पर रेंजर महेश गौतम और जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पेड़ की जड़ों से मिट्टी हटवाई तो वहां यूरिया और नमक मिला। उद्यान विभाग ने इसका नमूना ले लिया और जांच को भिजवा दिया।
इस मामले में विस्तृत जांच की जरूरत है। इसलिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर टीम गठित करने का अनुरोध किया गया है। प्रथम दृष्टया शिकायत सही लग रही थी।
महेश गौतम, रेंजर वन विभाग
पेड़ों की जड़ों में यूरिया और नमक की मात्रा प्रथम दृष्टया ज्यादा मिली है। नमूने लिए गए हैं। विशेषज्ञों से राय ली जा रही है, इसका क्या असर रहेगा।
-आरएन वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी
जिन पेड़ पर आम छोटे हो रहे थे, वहां पोषण के लिए यूरिया डाला गया। पीएच सही करने के लिए नमक का प्रयोग हुआ है। पेड़ सुखाने की नहीं, बल्कि पोषण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हमने टीम को भी इस बारे में बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहित देशवाल, मैनेजर, जैन फार्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें