फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जंगल और बाहर होगी भालू, हिरण और गुलदार की गणना

Wed, 21 May 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जंगल और जंगल के बाहर भालू, हिरण और गुलदार की गणना 25 मई से शुरू होगी। यह गणना 14 जून तक चलेगी। गणना के माध्यम से विभाग को इन जानवरों की संख्या, उनके आवास और व्यवहार के बारे में जानकारी मिलती है, जो वन्यजीव संरक्षण नीतियों और कार्यक्रमों को विकसित करने में मदद करती है।
विज्ञापन

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वेमूरी ने बिजनौर, डीएफओ समेत सभी जिलों को गणना के संबंध में पत्र जारी किए हैं। जनपद के अमानगढ़ वन क्षेत्र में वन्य जीवों को देखने के लिए बहुत पर्यटक आते हैं। वन क्षेत्र में टाइगर, भालू, हिरन, कला हिरन, वारहसिंघा आदि वन्य जीव है।
विज्ञापन




गणना के उद्देश्य
-गणना के माध्यम से हमें भालू, हिरण और गुलदार की संख्या का अनुमान मिलता है।
-हर वर्ष गणना होने से वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन के लिए आवश्यक है।
गणना रिपोर्ट के लिए टीम तैयार की जा रही है। सभी रेंज में शीघ्र ही गणना कराई जाएगी। विभाग के तय फॉर्मेट में यह गणना होनी है।
-ज्ञान सिंह, एसडीओ बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें