फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विकास बिलाई परिषद कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। किसानों ने पर्याप्त मात्रा में गन्ने की पर्ची नहीं आने पर गन्ना विकास बिलाई परिषद कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। किसानों की गन्ने की पर्चियों के मोबाइल फोन पर मैसेज न आने के पर स्टॉफ से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

गन्ना विकास परिषद बिलाई कार्यालय पर बुधवार देर शाम पीतांबर सिंह एड. की अगुवाई में प्रमोद कुमार भोले, थम्मन सिंह, दिगंबर सिंह, राजपाल सिंह, मंगत सिंह समेत अनेक किसान पहुंचे और गन्ने की पर्याप्त पर्चियां न आने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि गन्ना विभाग के किसानों का यथासमय पर्याप्त मात्रा में पर्चियां भेजने के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। पर्चियां न आने से किसानों के गन्ने की फसल खेतों में खड़ी है और गेहूं की बुआई में देरी हो रही है। किसानों ने मोबाइल फोन पर पर्चियों के मैसेज न आने का भी आरोप लगाया। गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक अमित पांडे का कहना है कि कंप्यूटर में तकनीकी कमी आने के कारण किसानों को मैसेज भेजने की प्रक्रिया बंद हो गई थी। कमी दूर कर मैसेज भेजे जा रहे हैं। साथ ही किसानों के गन्ने की पर्चियां भेजने की समस्या का शीघ्र समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें