फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोरी की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
-गुस्साए लोगों ने किया जाम लगाने का प्रयास, तीन घंटे बाद शांत हुए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव। छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोरी मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी अपने फूफा के यहां आई हुई थी। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। तीन घंटे चले हंगामे के बाद एसडीएम मनोज कुमार और सीओ सिटी संग्राम सिंह के मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
कोतवाली शहर के गांव उमरपुर मीरा उर्फ जमालपुर निवासी महेंद्र सिंह की बेटी की शादी 14 जुलाई को है। फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने आई किरतपुर क्षेत्र के गांव कसौर निवासी कुलदीप सिंह की 13 वर्षीय पुत्री माही बृहस्पतिवार की सुबह फूफा के घर की छत टहलने के लिए पहुंची। तभी 11 केवीए क्षमता की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से माही की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जब माही आधे घंटे तक घर नहीं लौटी तो उसे तलाश गया। देखा तो माही बिजली के तार से चिपकी पड़ी है। यह देख काजल ने शोर मचा दिया। आवाज सुन परिवार के लोग मकान की छत पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बिजली वालों को फोन कर लाइन काटी गई। लगभग 8:30 बजे बिजली कर्मचारियों ने फिर से लाइन चालू कर दी।

ग्रामीणों ने घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजनौर-मंडावर मार्ग पर जमालपुर के सामने जाम लगाने की कोशिश की। जैसे ही घटना का पता प्रशासन को लगा तो एसडीएम सदर मनोज कुमार, सीओ सिटी संग्राम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के लगभग 3 घंटे बाद भी बिजली कर्मचारी का कोई कर्मचारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने मकान की छत से प्रशासन को शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन

मौके पर बिजली कर्मचारियों की बुलाने की मांग पर अड़े रहे। तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव को उठने दिया। एसडीएम मनोज कुमार और सीओ सिटी संग्राम सिंह ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें