फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मालन नदी में नहाते हुए किशोर डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। पूंडरीकला के समीप मालन नदी में नहाते समय किशोर डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। देर शाम किशोर का शव मिल गया। गांव पुंडरीकला निवासी नईम का 12 वर्षीय पुत्र रिहान अपने साथियों के साथ मालन नदी के समीप खेल रहा था। खेलते-खेलते किशोर नदी में नहाने लगे। नहाते समय रिहान नदी में डूब गया। साथियों ने उसके डूबने की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से नदी में किशोर की तलाश कराई। देर शाम किशोर का शव मिल गया। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें