फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिला की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने उसके पति पर इलाज कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने महिला के पति सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। मायके वालों ने हत्या की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के गांव लालपुर गोसाईं निवासी खुर्शीद अहमद ने पुत्री अंजुम परवीन (24) की शादी चार वर्ष पूर्व स्योहारा क्षेत्र के गांव मघुपुरा निवासी अकबर मलिक के पुत्र सलमान मलिक से की थी। सलमान ठेकेदारी करता है। मायके वालों के मुताबिक अंजुम और सलमान के तीन बच्चे हैं। अंजुम काफी कमजोर थी और उसके गर्भ में जुड़वां बच्चे पल रहे थे। आरोप है कि सलमान उसका उपचार नहीं करा रहा था। वहीं, सलमान का कहना है रविवार की शाम पत्नी की तबियत खराब होने पर उसे स्योहारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम चिकित्सक ने तबियत खराब बताकर उसे मुरादाबाद रैफर कर दिया था। जहां अंजुम की मौत हो गई। उसके शव को कार में रखकर थाने लाया गया। जहां दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पति सलमान और उसके भाई राशिद को हिरासत में लिया है। महिला के मायके पक्ष के लोगों पर हत्या की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें