फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुनियापुर में जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा, अस्पताल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। गांव गुनियापुर में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। इसके एक दिन बाद प्रसूता सोनी (22) ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। गांव रतनपुर निवासी अतुल ने अपनी गर्भवती पत्नी सोनी को मंगलवार को गुनियापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में सोनी को किरतपुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को किरतपुर के अस्पताल में सोनी की भी मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साए परिजन बुधवार दोपहर महिला के शव को गुनियापुर अस्पताल ले गए। ग्रामीणों रजत, रमेश, मुनेश्वर और ऋतुराज के साथ परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अस्पताल की जांच के लिए एक टीम मौके पर पहुंची। जांच टीम को अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिला। इसके बाद टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा गौतम ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ आकांक्षा गौतम ने आगे बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस घटना से क्षेत्र में गहरा रोष व्याप्त है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें