फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर अस्पताल मे हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल सील
विज्ञापन

चंदक(बिजनौर)। वेदांता अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे क्वेक्स के नोडल अधिकारी डा. रोहताश कुमार अस्पताल को सीज कर दिया।
मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी विधवा मीनू को बुधवार की रात प्रसव पीड़ा के बाद चंदक स्थित वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां आपरेशन से उसने एक शिशु को जन्म दिया। प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने उसे बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों तथा ग्रामीणों ने चंदक स्थित वेदांता अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे क्वेक्स के नोडल अधिकारी डा. रोहताश कुमार ने वेदांता अस्पताल को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मीनू का विवाह कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव जंदरपुर-मंडावली निवासी पवन से हुआ था। तीन माह पूर्व पवन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद मीनू अपने मायके आ गई थी। मृतका के तीन साल की एक बेटी है। मीनू की मौत के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें