फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत राशि जमा न करने पर उम्मीदवारों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत राशि जमा न करने पर उम्मीदवारों का हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन दावेदारों को नामांकन जमा करने के दौरान जमानत राशि जमा न करने का आरोप लगाते हुए उम्मीदवारों ने हंगामा किया। बाद में बीडीओ से शिकायत करने के बाद व्यवस्था में सुुुधार कर सभी के नामांकनों को जमा कराया गया।
धामपुर विकास क्षेत्र में कुल 97 ग्राम पंचायतें हैं। इन पंचायतों में 1277 वार्ड सदस्य के पद हैं। 124 वार्ड बीडीसी सदस्यों के हैं। नौ व दस अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 अप्रैल को तीन बजे तक नाम वापसी और इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। आरोप लगाया कि नामांकन के दूसरे दिन कुछ आरओ ने जमानत राशि जमा नहीं की। जिस पर लोगों ने हंगामा किया। शिकायत पर बीडीओ से शिकायत करने के बाद व्यवस्था में सुधार कर सभी के नामांकन पत्रों को जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का यह भी आरोप है कि नामांकन पत्र की बिक्री कर रहे कर्मी अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री करने का आदेश एक बजे तक का था। लेकिन कुछ कर्मियों ने पांच बजे तक ही चोरी छिपे नामांकन पत्रों को बेचा। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को 70 प्रतिशत से ज्यादा दावेदारों ने अपने नामांकन पत्रों को जमा कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें