बिजनौर में पिता पुत्री ने एक साथ कराया नामांकन, पुत्री ने बीडीसी सदस्य के लिए और पिता ने ग्राम प्र?
- फोटो : BIJNOR
ग्राम प्रधान के लिए 6737 नामांकन दाखिल
बिजनौर। जिले में जिला पंचायत सदस्य के 56 वार्ड, प्रधान पद की 1123 पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1393 वार्ड तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 14066 वार्ड हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 857 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सबसे अधिक मारामारी प्रधान पद पर नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर रही। जिले के 11 ब्लॉक में प्रधान पदों के लिए दावेदारों ने नामांकन कराया है। इनमें कोतवाली ब्लॉक में 1300, नजीबाबाद ब्लॉक में 750, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 743, नूरपुर ब्लॉक में 724, स्योहारा ब्लॉक में 682, धामपुर ब्लॉक में 738, अफजलगढ़ ब्लॉक में 671, हल्दौर ब्लॉक में 604, किरतपुर ब्लॉक में 525 नामांकन हुए हैं। बीडीसी के लिए कोतवाली में 796, नजीबाबाद में 600, मौहम्मदपुर देवमल में 553, नूरपुर में 510, स्योहारा में 375, धामपुर में 388, अफजलगढ में 448, हल्लौर में 442, किरतपुर में 341 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।