फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किरतपुर थाने में सफाई कर्मियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किरतपुर। पालिका के डंपिंग ग्राउंड स्थित प्लांट पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो हो गया। इस मामले में पुलिस ने दो सफाई कर्मचारी को हिरासत में लिया। इसके विरोध में सफाई कर्मियों ने थाने में हंगामा किया।
रविवार की रात्रि मंडावर रोड स्थित प्लांट पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया था। चोरी की तहरीर मिलने पर पुलिस ने रात में चौकीदारी कर रहे मोहल्ला बाल्मीकियान निवासी दीपक और अभिराम हिरासत को में लिया है। इस पर पालिका के सफाई कर्मियों में आक्रोश फैल गया और थाने पहुंए गए। खूब हंगामा किया।
विज्ञापन

सफाई कर्मी राजीव, सुरेन्द्र, सूरज, विशाल, प्रेम और राजू ने बताया कि ये लोग सफाई कर्मचारी हैं और अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। यदि पुलिस ने दोनों को नहीं छोड़ा तो सुबह से हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि किरतपुर पुलिस चोरी की वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हुआ तो चोरों को ढूंढने के बजाय सफाई कर्मियों को हिरासत में ले लिया। उधर, थाना प्रभारी जयभगवान का कहना है कि इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें