फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने पर आईटीआई प्रथम वर्ष के दाखिले होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने पर आईटीआई में दाखिले होंगे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में आईटीआई प्रथम वर्ष के दाखिलों के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब दाखिले यूपी बोर्ड का हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद होंगे। पहले 18 जून बृहस्पतिवार से दाखिले होने शुरू होने का शेड्यूल्ड था।
कोरोना महामारी के कारण दाखिले ऑनलाइन होंगे। संस्थान दाखिलों के लिए नेटवर्क सिस्टम बनाने में जुटे हैं। जिले में बिजनौर, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद तथा अफजलगढ़ में राजकीय आईटीआई हैं। इसके अतिरिक्त 17 निजी आईटीआई संचालित हैं। शासन ने सभी आईटीआई के स्टेनो, सिलाई कढ़ाई, फिटर, टर्नर मैकेनिक आदि करीब 20 व्यवसाय में प्रथम वर्ष के दाखिले 18 जून से शुरू करने की घोषणा की थी। परंतु कोरोना प्रकोप के कारण यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की कापी का मूल्यांकन देरी से हुआ है। इस कारण रिजल्ट जून के आखिरी सप्ताह में आने की संभावना है। इसके बाद ही दाखिलों का नया शिड्यूल जारी होगा।
विज्ञापन

आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि राजकीय तथा निजी आईटीआई के विभिन्न व्यवसाय में करीब 3000 दाखिले होने हैं। ऑनलाइन दाखिले की तैयारियां अंतिम चरण में है। जल्द ही प्रक्रिया जारी होगी। वरिष्ठ सहायक राकेश शर्मा के मुताबिक बालिकाओं के लिए व्यवसायों में सीट आवंटित हैं। बालिकाओं की हिंदी स्टेनों में दाखिले के लिए अधिक आवेदन होते हैं।
विज्ञापन

------
अफजलगढ़ के छात्र बिजनौर में पढे़ंगे
बिजनौर। राजकीय आईटीआई बिजनौर के वरिष्ठ सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि अफजलगढ के ग्राम कल्लूवाला में राजकीय आईटीआई का भवन निर्माणाधीन है। फिनिशिंग का काम चल रहा है। लॉकडाउन के कारण तीन माह से काम बंद है। इसलिए कल्लूवाला आईटीआई में दाखिला लेने वाले छात्र छात्राओं की कक्षाएं इस सत्र में भी राजकीय आईटीआई बिजनौर में संचालित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें