नजीबाबाद के ड्वाकरा हाल में प्रशिक्षण शिविर में बोलते एडीओ रूपचंद।
- फोटो : NAZIBABAD
सिलाई प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
नजीबाबाद। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से स्वयंसेवी महिलाओं को कौशल विकास के अंतर्गत आत्मनिर्भरता के लिए सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कोविड-19 महामारी से प्रभावित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने एनआरएलएम से जुड़ी समूह की महिलाओं को रोजगार परख प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। एडीओ आईएसबी रूपचंद के नेतृत्व में ड्वाकरा हाल में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का 10 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण सत्र चल रहा है। केंद्र मैनेजर दीपेंद्र कुुमार, प्रशिक्षिका एवं मास्टर ट्रेनर ममता रानी, ममता देवी द्वारा एनआरएलएम समूह से चयनित 50 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एडीओ रूपचंद ने बताया कि 10 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित स्वयंसेवी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।