फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एके-47 व हैंड ग्रेनेड वाली वीडियो कॉल, साउथ अफ्रीका से आई फ्लाइट, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा बिजनौर का मैजुल

Sun, 19 Apr 2026 11:59 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले मैजुल को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह दुबई में रहने वाले मेरठ के आकिब से जुड़ा है। आकिब ने जिस वीडियो कॉल पर असलहे का प्रदर्शन किया था, उस कॉल में मैजुल भी जुड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
मैजुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले बिजनौर के मैजुल को भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस संदिग्ध मैजुल से पूछताछ करने में जुटी है। दरअसल मैजुल मेरठ के संदिग्ध आकिब से जुड़ा हुआ था। मामले में आजाद और आकिब की गिरफ्तारी होना बाकी है। इनके लुकआउट नोटिस जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

 

नांगल थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल पिछले पांच साल से दक्षिण अफ्रीका में रहकर सैलून पर काम करता था। नवंबर में मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब ने इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो कॉल की। इस कॉल में मैजुल भी जुड़ा हुआ था, जिसमें आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद 23 नवंबर को नांगल थाने में मामला दर्ज हुआ था। उस वक्त नांगल पुलिस ने आकिब से वीडियो कॉल पर बात की, जिसमें आकिब ने असलहा को खिलौना बता दिया। इसके बाद पुलिस ने यह मामला खत्म कर दिया था। बाद में पश्चिमी यूपी में एटीएस सक्रिय हुई तो उक्त असलहा प्रदर्शन वाली वीडियो को आतंकी कनेक्शन से जोड़ा गया। एटीएस के खुलासे के बाद बिजनौर पुलिस फिर से सक्रिय हुई।
 

इस मामले में बिजनौर पुलिस ने उवैद मलिक निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात, जलाल हैदर और समीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इनामपुरा निवासी आजाद, मैजुल और आकिब के लुकआउट नोटिस जारी किए गए थे। आजाद सऊदी अरब और आकिब दुबई में रहता है। अब शनिवार को आरोपी मैजुल भारत लौटा, लुकआउट नोटिस जारी होने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे पकड़ लिया गया और बिजनौर पुलिस के हवाले कर दिया।
 

पांच साल तक विदेश में रहा मैजुल, लौटते ही गिरफ्तार
बिजनौर निवासी मैजुल पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पांच साल के बाद दक्षिण अफ्रीका से मैजुल भारत लौटा तो एयरपोर्ट से ही पकड़ लिया गया। एयरपोर्ट में लेने के लिए पहुंचे परिवार वाले भी मायूस होकर घर को लौट आए। हालांकि यह सवाल बना हुआ कि मैजुल अब भारत में किस इरादे से आ रहा था क्योंकि, पुलिस ने उसका लुकआउट नोटिस पहले ही जारी कर दिया था।
 

नांगल थानाक्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल पांच साल पहले दक्षिण अफ्रीका में सैलून पर काम करने गया था। मैजुल के पिता भी विदेश में रहकर नाई का काम करते हैं। उसका एक भाई देहरादून में रहता है जबकि गांव में उसके दादा दादी, मां और छोटा भाई रहते हैं। पांच साल पहले विदेश जाने के बाद मैजुल ने मुड़कर नहीं देखा। चाहे ईद का त्योहार हो या परिवार में कोई कार्यक्रम, मैजुल ने घर आना गंवारा नहीं समझा। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने पांच साल में कोई रकम भी घर नहीं भेजी। वह परिवार और गांव से पूरी तरह से कट चुका था। अब पिछले साल नवंबर में उस वक्त सुर्खियों में आया जब उसके खिलाफ नांगल थाने में केस दर्ज हो गया। बता दें कि नवंबर में मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब ने इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो कॉल की। इस कॉल में मैजुल भी जुड़ा हुआ था, जिसमें आकिब ने एके 47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद 23 नवंबर को नांगल थाने में मामला दर्ज हुआ था।
 
विज्ञापन

तीन आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में बिजनौर पुलिस ने उवैद मलिक निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात, जलाल हैदर निवासी गांव मुंडा खेड़ा नजीबाबाद और समीर निवासी निकट सुल्ताना का किला नजीबाबाद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि इनामपुरा निवासी आजाद, मैजुल और आकिब के लुकआउट नोटिस जारी किए गए थे। आजाद और आकिब सऊदी अरब में रहते हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी होना बाकी है।
वीडियो में शामिल थे चार लोग
जिस वीडियो में आकिब ने एके 47 का प्रदर्शन किया था, उसमे मैजुल, आकिब, आजाद और उवैद मलिक जुड़े हुए थे।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: नशे में हो गई कहासुनी, सब्जी विक्रेता की गला दबाकर की हत्या, गंगनहर में फेंका शव; जाम और हंगामा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें