गंगा बैराज, बिजनौर
- फोटो : अमर उजाला
अगले साल से हॉट एयर बैलून से हवाई सफर का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील सागर ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट पर एक कंपनी से बात हो चुकी है। इसका प्रोजेक्ट भी लगभग तैयार हो चुका है। यदि समय से वन विभाग और सिंचाई विभाग की एनओसी मिल जाती है तो अगले साल से पर्यटक हॉट एयर बैलून से हवाई सफर का लुत्फ उठा पाएंगे।
दरअसल, प्रकृति प्रेमियों के लिए बिजनौर एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। प्राकृतिक नजारों और पक्षियों से प्रेम करने वालों के लिए बिजनौर जिला खजाने से कम नहीं हैं। यहां प्राकृतिक नजारों की भरमार तो है ही, साथ ही 80 से ज्यादा तरह के प्रवासी पक्षी भी हैं। जिले में कई स्थान हैं, जहां पर प्रवासी पक्षी डेरा डालते हैं और अपना वंश आगे बढ़ाते हैं। जिले में ब्लैक नेक्ड स्टोर्क, पेंटेड स्टोर्क, ग्रे बिलिड कुकू, हनी बजर्ड, ग्रे हॉर्नबिल, जकाना, ओपनबिल स्टोर्क, कॉटन पिजम, हेरोन आदि 80 से अधिक प्रजाति के पक्षी दिखते हैं। मुख्य रूप से ये पक्षी मंगोलिया, साइबेरिया, नार्वे सहित पूरे यूरोपियन देशों से यह पक्षी आते हैं। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक काफी संख्या में प्रवासी पक्षी यहां पहुंचते हैं।