जलस्तर घटाकर चलाया गया सर्च अभियान
शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने नाव के जरिए नदी में सघन तलाश अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि धामपुर के उप जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने खोज अभियान को आसान बनाने के लिए खौ नदी का जलस्तर कम कराया।
पानी का बहाव कम किया गया
खौ बैराज शेरकोट पर तैनात खालिद ने बताया कि शुक्रवार को नदी में 5250 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जिसे शनिवार सुबह आठ बजे घटाकर 3350 क्यूसेक कर दिया गया। जलस्तर कम होने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक सतीश प्रजापति का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में तलाश अभियान लगातार जारी है।