फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लॉरेंस विश्नोई के नाम से फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस ने छोड़ा

Sat, 25 Jun 2022 07:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

राजस्थान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से लॉरेंस विश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने वाले युवक को दबोचा था। राजस्थान पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से लॉरेंस विश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने वाले युवक को राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी। वहीं पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस ने क्षेत्र के गांव बगवाडा में दबिश देकर कुलवीर उर्फ टोनी राजपूत पुत्र मानसिंह को गिरफ्तार किया और अपने साथ राजस्थान ले गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टोनी राजपूत ने किसी से फोन पर फिरौती मांगी थी और खुद को लॉरेंस विश्नोई का आदमी बताते हुए फिरौती न देने पर चेतावनी भी दी थी। हालांकि राजस्थान पुलिस इस मामले में पूरी जानकारी देने से बचती नजर आई।

फिरौती के मामले में जयपुर पुलिस की दबिश
लॉरेंस विश्नोई के नाम से फिरौती मांगे जाने के मामले में जयपुर पुलिस ने स्योहारा के एक गांव में दबिश दी। यहां के युवक पर लॉरेंस विश्नोई के नाम से फिरौती मांगे जाने का शक था। जयपुर पुलिस उक्त युवक को अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि राजस्थान पुलिस युवक को हिरासत में लेकर गई थी लेकिन, युवक आरोपी नहीं निकला है। जयपुर पुलिस ने उसे छोड़ दिया है, जिसके परिजन युवक को लेने राजस्थान गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें