फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बिजनौर में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर मूकबधिर किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Sun, 22 Sep 2024 07:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
इंदौर में छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर मूकबाधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

 

नगीना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसका पति बाहर काम करता है। वह घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का युवक फईम उसके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसी दौरान उसकी बड़ी बेटी आ गई तो आरोपी युवक घर से भाग गया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें