फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हिंदू संगठन का थाने में धरना, कोतवाल और दरोगा को हटवाने के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ, ये है माजरा

Fri, 09 Jul 2021 12:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाल और हलका दरोगा को हटवाने के लिए थाने में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
बिजनौर में थाने में धरना देते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में थाने में शुक्रवार सुबह हिंदू संगठन के लोग धरने पर बैठ गए। उन्होंने गजरौला अचपल में पशुओं को जहर देकर मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। साथ ही कोतवाल और हलका दरोगा को हटवाने के लिए थाने में हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने दूसरे पक्ष के एक युवक पर युवती से छेड़छाड़ करने और पुलिस द्वारा इस मामले को दबाने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन


कोतवाली शहर थाने पर एकत्रित हुए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि करीब दो सप्ताह पहले एक दूसरे पक्ष के युवक ने गजरौला अचपल की ही एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। आरोप लगाया कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

इसके बाद आरोपी युवक ने पीड़ितों के पशुओं को जहर दे दिया, जिसमें कई पशुओं की मौत हो गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से गुस्साए हिंदूवादी संगठनों के लोग शुक्रवार को कोतवाली शहर बिजनौर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कोतवाल और हलका दरोगा को हटाने की मांग करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं एसपी सिटी ने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें