फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बिजली गिरने से भारतीय किसान यूनियन के नेता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 21 May 2022 09:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजली गिरने से भारतीय किसान यूनियन के नेता की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
भाकियू नेता की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन के नेता की बिजली गिरने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


थाना नगीना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा निवासी ललित कुमार (27) पुत्र सुखबीर सिंह भारतीय किसान यूनियन की युवा विंग में जिला सचिव थे। ललित कुमार की जोत की जमीन गांव से पूरब दिशा में गांव जलालपुर की ओर है। शनिवार की देर शाम गड़गड़ाहट के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश होने लगी। ओलावृष्टि और वर्षा को देख जंगल में काम कर रहा ललित गांव की ओर दौड़ पड़ा। घर को जाते समय उसके ऊपर बिजली गिर गई। जिससे उसकी जंगल में ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Tanzil Ahmad Murder: 19 गवाह, 159 तारीखें, आखिरकार दोषियों को हुई फांसी, एनआईए अफसर और पत्नी को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिजली गिरने से युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मृतक के शव को जंगल से घर पर ले आए। मृतक अपने पीछे एक बर्षीय पुत्र और पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें