फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठाया खौफनाक कदम: बीएससी की छात्रा ने हाईवे के पुल से खो नदी में लगाई छलांग, सुनते ही सदमे में मां, मचा कोहराम

Fri, 25 Jun 2021 07:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

यहां बीएससी की एक छात्रा ने खो नदी में छलांग लगा दी। किशोरी को नदी में छलांग लगाते देख लोगों ने शोर मचा दिया। वहीं घटना के बाद से किशोरी की मां सदमे में है।
विज्ञापन
बिजनौर: घटना के बाद नदी पर पहुंचे लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में धामपुर थाना क्षेत्र गांव नसीरपुर बनवारी निवासी एक किशोरी ने हाईवे-74 पर बने नए पुल से खो नदी में छलांग लगा ली। किशोरी को जैसे ही वहां मौजूद लोगों ने छलांग लगाते देखा तो शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैराज से गेटों को उठवाकर पानी कम कराया। करीब एक दर्जन गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम ने किशोरी को नदी में तलाशने का प्रयास किया। लेकिन शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन

 
बताया गया कि धामपुर थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर बनवारी निवासी स्व. रघुवीर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सोनी ने शेरकोट में बने नए पुल से खो नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा। एनडीआरएफ की टीम को बिजनौर से बुलाया गया और किशोरी की तलाश शुरू कराई गई। नदी का पानी कम करने के लिए बैराज के सभी गेटों को उठवा दिया गया। किशोरी के परिजनों को भी सूचना देकर बुला लिया गया है। 

बताया गया कि किशोरी धामपुर के एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी मां राजेश्वरी घटना के बाद से बेसुध है। शाम तक मौके पर भीड़ जुटी रही और पुलिस भी मौके पर रही। गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम के लाख प्रयास के बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। सीओ सुनीता दाहिया का कहना है कि पहला काम किशोरी को तलाश कराना है, उसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


चप्पलों के पास रखा मिला सुसाइड नोट
सीओ सुनीता दाहिया ने बताया कि किशोरी की मां ने किशोरी की पुल पर रखीं चप्पलों और चुंदरी को पहचानकर बेटी की बताया। चुनरी के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर लिखा कि इसमें किसी का कोई दोष नहीं। वह अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही है। उसकी मौत के बाद किसी को भी परेशान न किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें