फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 15 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बालक को जन्म, आरोपी जेल में, जानिये अब क्या होगा नवजात शिशु का

Sat, 07 Sep 2024 02:09 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

15 साल की दुष्कर्म पीड़ित बालिका ने एक शिशु काे जन्म दिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि बालिका गर्भवती है, यह परिजनों को साढ़े आठ माह बाद पता चला। 
विज्ञापन
नवजात - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने मेरठ के अस्पताल में शिशु (लड़का) को जन्म दिया है। परिजनों ने कहा कि दुष्कर्मी को सजा मिलेगी, मगर हम बच्चे को पालेंगे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने किशोरी के साथ 10 महीने पहले दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म पीड़िता ने परिजनों से घटना को छुपाए रखा। नौ महीने के बाद परिजनों को इसका पता लगा और उन्होंने किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी हुई। जब परिजनों ने घटना की जानकारी की तो किशोरी ने सब कुछ बता दिया। परिजनों ने 27 जुलाई 2024 को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
 
विज्ञापन

पुलिस ने 28 जुलाई को आरोपी कलवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ सर्वम कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता ने मेरठ के एक अस्पताल में 12 दिन पहले शिशु को जन्म दिया। अस्पताल से छुट्टी होने पर पुलिस ने शुक्रवार को नवजात शिशु उसकी मां को परिजनों की मौजूदगी में सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें