फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले नगीना सांसद चंद्रशेखर नजरबंद, आवास पर भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 04 Jun 2026 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

Nagina MP Chandrashekhar News: बिजनौर में सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले नगीना सांसद चंद्रशेखर को धामपुर स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया। आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में प्रस्तावित सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद को उनके धामपुर स्थित आवास पर नजरबंद किए जाने की सूचना है। प्रशासन ने एहतियातन उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन




आवास पर तैनात की गई भारी पुलिस फोर्स
जानकारी के अनुसार धामपुर स्थित आवास पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आवास के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rockey Murder Case: मुठभेड़ में दबोचा आरोपी बेटा, सौतेले पिता की हत्या कबूली, कटे सिर की नहर में तलाश जारी

विज्ञापन

सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले कार्रवाई
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई प्रस्तावित सत्ता परिवर्तन यात्रा से ठीक पहले की गई है। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। हालांकि इस संबंध में अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

क्षेत्र में बढ़ी राजनीतिक हलचल
सांसद को नजरबंद किए जाने की सूचना के बाद समर्थकों और स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच हलचल बढ़ गई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। हाल के महीनों में भी चंद्रशेखर को कुछ कार्यक्रमों के दौरान एहतियातन रोकने या नजरबंद करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें