फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में तेंदुए का आतंक जारी, दो साल के बच्चे को उठा ले गया, जबड़े में दबा रखा था सिर; खेत में मिला शव

Sun, 23 Aug 2026 11:06 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: जिले में गुलदार (तेंदुए) का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तेंदुए बच्चों की जान ले रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गुलदार ने बच्चे के सिर को जबड़े से पकड़ा था, उसी से मौत हो गई। 
विज्ञापन
दो साल के रोहित की फाइल फोटो और बिलखती मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नहटौर क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर में शुक्रवार रात गुलदार बहन के पास चारपाई पर सो रहे दो वर्षीय रोहित पुत्र राजवीर को उठाकर ले गया। शनिवार की सुबह पौने पांच बजे घर से 200 मीटर दूर उसका शव खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गुलदार रोहित के सिर को जबड़े में दबाकर उठा ले गया था। इसी में उसकी जान चली गई। वन विभाग ने जंगल में पिंजरा लगवा दिया और पूरे दिन ड्रोन कैमरों से उसकी तलाश होती रही।
विज्ञापन

 

गांव मुस्सेपुर निवासी राजवीर सिंह का करीब दो वर्षीय बेटा रोहित शुक्रवार रात अपनी छह वर्षीय बहन लवी के साथ घर की गैलरी में चारपाई पर सो रहा था। राजवीर, उसकी पत्नी कमला और पांच वर्षीय बेटी परी कमरे में दरी बिछाकर सो रहे थे। रात में किसी समय गुलदार घर में घुसा और चारपाई से रोहित को उठाकर ले गया। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।
 

शनिवार तड़के करीब पौने पांच बजे गांव निवासी मदन टहलने के लिए निकला था। गांव की सीमा के पास रास्ते के किनारे बालक का शव पड़ा देखकर वह सन्न रह गया। मदन ने बताया कि उसने रोहित को पहचान लिया। वह दौड़कर उसके घर गया और सूचना दी। जब राजवीर ने घर में देखा तो रोहित गायब था। इसके बाद परिजन और ग्रामीण खेत की ओर दौड़े। पुलिस और वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहित के सिर पर घाव के निशान थे।
 

वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई और गुलदार की तलाश में आसपास के खेतों और जंगल क्षेत्र में कांबिंग की। ड्रोन कैमरों से भी तलाश की गई, लेकिन गुलदार का कोई सुराग नहीं लगा। घटनास्थल पर गुलदार के पगचिह्न वन विभाग की टीम को मिले हैं। डीएफओ जय सिंह कुशवाह ने बताया कि गुलदार की तलाश की जा रही है। उस क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी है, उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। घर से उस जगह की दूरी करीब 200 मीटर है, जहां बालक का शव मिला। गुलदार ने उसका मांस नहीं खाया था।
 

दो बेटियों के बाद हुआ था इकलौता बेटा
राजवीर ने बताया कि रोहित उसका इकलौता बेटा था। उसकी दो बेटियां लवी और परी हैं। दो बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ था। परिवार खुशी खुशी रह रहा था। मासूम की मौत के बाद मां कमला समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : सिर पर घाव, दांये हाथ की हड्डी टूटी
शनिवार की दोपहर रोहित का बिजनौर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में आया कि सिर पर घाव के निशान थे, जो बड़े जानवर के दांत के निशान थे। वहीं उसके दायें हाथ की हड्डी टूटी हुई थी। इसके आधार आशंका जताई जा रही है कि गुलदार बालक के सिर को जबड़े में दबाकर उठाकर ले गया, इसी के चलते वह चीख भी नहीं पाया।

ये भी देखें...
दिग्विजय भाटी मामला: तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय, इंस्पेक्टर सहित नौ पुलिसकर्मियों को नोटिस, ये बोले एडीजी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें