फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोरोना जैसा वायरस है एचएमपीवी, बंगलूरू में दो नए केस सामने आने के बाद बिजनौर में अलर्ट

Mon, 06 Jan 2025 09:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के सीएमओ ने कहा है कि फिर से मास्क लगाना शुरू कर दें। किसी से भी हाथ मिलाने से बचें। मुंह और नाक को बिना हाथ धोए छूने से बचें।
विज्ञापन
चीन में एचएमपीवी का कहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में एचएमपीवी तेजी से फैल रहा है। भारत में भी इसके दो नए मामले सामने आए हैं। जिले में भी स्वास्थ्य विभाग इस वायरस को लेकर सतर्क हो गया है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

चीन में तेजी से फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के संक्रमण के लक्षण भी कोविड-19 के जैसे ही हैं। भारत के बंगलूरू में सोमवार को दो मामलों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई है। जबकि इससे पहले सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वायरस के बारे में बता दिया था। अधिकारियों को वायरस की प्रकृति, जांच, बचाव की जानकारी भी दी गई थी। हालांकि बिजनौर में अभी इस वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। मगर स्वास्थ्य विभाग सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया है। 
 

आप भी ये सावधानी बरतें
- हाथ धोए बिना मुंह और नाक को छूने से बचें।
- संक्रमण में आए लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रखें।
- सार्वजनिक स्थानों पर जाते वक्त मास्क लगाकर निकलें।
- इस वायरस से बचने के लिए समय-समय पर हाथ धोएं।
- अगर आपके पास कोई छींक रहा है तो अपना मुंह ढककर रखें।
 
विज्ञापन

ये बोले सीएमओ...
एचएमपीवी के लक्षण भी कोविड-19 जैसे हैं। वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतने से ही बचाव किया जा सकता है। घरों से बाहर मुंह पर मास्क लगाकर ही निकलें।
- डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें