फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 10 साल की बच्ची से 60 साल के बूढ़े ने किया दुष्कर्म... तीन दिन टॉफी देकर जीता भरोसा, चौथे दिन वारदात

Mon, 06 Jan 2025 06:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर की पीड़ित बच्ची का पिता कोटद्वार में रहकर काम करता है। जबकि मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी व्यक्ति घर में अकेली दस साल की बालिका को अमरुद खिलाने के बहाने गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

नगीना के एक मोहल्ले का निवासी व्यक्ति कोटद्वार में रहकर मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी और दस साल की बेटी घर पर रहती हैं। सोमवार को महिला दवाई लेने के लिए बढ़ापुर चली गई। ऐसे में घर पर अकेली उसकी बेटी को पड़ोस में रहने वाला 60 साल का ओमप्रकाश बहला फुसलाकर ले गया। उसने बालिका को अमरूद खिलाने की बात कही। इसके बाद घर से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में ले गया। वहां बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बालिका की चीख सुनकर पास के बाग में घास काट रही दो महिलाएं मौके की ओर दौड़ी। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। 
 

सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ़ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 
 
विज्ञापन

कई दिनों से फिराक में लगा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी कई दिन पहले से बालिका को टॉफी और अन्य सामान खिला रहा था। अब उसने अमरूद खिलाने की बात कही तो बालिका झांसे में आ गई। वह कई दिन से घटना को अंजाम देने की फिराक में था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें