फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी की जिद लिए मुंबई से आई प्रेमिका, प्रेमी ने बिजनौर में हत्या कर गाड़ दिया शव, इस हाल में मिला

Fri, 12 Jun 2026 06:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: बिजनौर के मंडावर निवासी फैसल मुंबई में सैलून पर काम करता है। वहां उसकी मुलाकात नर्स सना से हुई और प्यार हो गया। सना ने फैसल के लिए पति से तलाक ले लिया। अब फैसल शादी करने से इंकार कर रहा था।
विज्ञापन
1 of 6
सना की फाइल फोटो और उसके प्रेमी को गिरफ्त में लेकर शव की तलाश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मुंबई की रहने वाली तलाकशुदा नर्स सना (35) की 29 मई को प्रेमी फैसल ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में दबा दिया। मुंबई पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर शुक्रवार को बिजनौर पहुंची और मंडावर पुलिस के साथ शव की बरामदगी का प्रयास किया। देर रात पुलिस ने शव सड़ी-गली हालत में बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मुंबई में रहकर सैलून का काम करता था, जहां उसके सना से प्रेम संबंध हो गए। अब सना शादी की जिद पर अड़ी थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए फैसल ने उसे मार डाला।



 
विज्ञापन

2 of 6
तलाश करती पुलिस और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम सैफपुर खादर निवासी फैसल अंसारी उर्फ शमी उर्फ समीर मुंबई के ओशीवारा थाने की पुलिस चौकी जोगेश्वरी वेस्ट के आनंदनगर में सैलून पर काम करता है। जहां बड़ी मस्जिद निवासी फकीर अहमद की पुत्री सना (35) से उसके प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
शव की तलाश। - फोटो : अमर उजाला
मुंबई के ही एक अस्पताल में नर्स सना ने फैसल से नजदीकियां बढ़ने पर पति से तलाक ले लिया था। अब फैसल ईद मनाने के लिए बिजनौर अपने गांव आ गया। उधर 29 मई को सना भी उसके गांव पहुंच गई। 
 

4 of 6
मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सना ने बिजनौर पहुंचकर फैसल से संग रहने और शादी करने की जिद की। फैसल उसे बाइक पर बैठाकर मंडावर थाना क्षेत्र के फतेहपुर सभाचंद के जंगल में ले गया। जहां उसने गला घोंटकर सना की हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में दबा दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंबई लौट गया।
विज्ञापन

5 of 6
शव की तलाश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उधर सना के गायब होने के बाद दो जून को मुंबई में गुमशुदगी दर्ज हुई। प्राथमिक जांच के बाद ही मुंबई पुलिस ने फैसल को हिरासत में लिया। उसने हत्या किए जाने की बात स्वीकारी। जिसकी निशानदेही पर शव बरामद करने के लिए मुंबई पुलिस शुक्रवार को बिजनौर पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शव की तलाश करते सना के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले सीओ सिटी
मुंबई से बिजनौर पहुंची प्रेमिका शादी की करने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते युवक ने उसकी हत्या कर दी। अब तक की जांच में यही सामने आया है। गला दबाकर हत्या करने की बात भी सामने आई है। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है।
-अभय कुमार पांडे्य, सीओ सिटी बिजनौर

ये भी देखें...
Meerut: दौराला में पंखे पर लटका मिला युवक का शव, छह बच्चों को लेकर पत्नी लापता, हत्या का शक; जांच शुरू
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें