फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पतालों का भुगतान रोका, जानें क्या कर दिया खेल

Thu, 16 Jul 2026 08:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: जिले में 95 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत जुड़े हुए हैं। लखनऊ से नामित साचीज की टीम ने निरीक्षण किया तो इन अस्पतालों में गड़बड़ मिली, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित है लेकिन कुछ अस्पताल फर्जी तरीके से बिल निकाल रहे हैं। राज्य व्यापक स्वास्थ्य एवं एकीकृत सेवा एजेंसी (साचीस) की टीम को निरीक्षण के दौरान बिजनौर के 16 निजी अस्पतालों में खामियां मिलीं, जिसके चलते इन अस्पतालों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

 

जिले में 95 निजी और 31 सरकारी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हुए हैं। यहां आयुष्मान कार्ड के जरिए मरीजों का पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज की सुविधा है। इलाज की व्यवस्था परखने के लिए राज्य व्यापक स्वास्थ्य एवं एकीकृत सेवा एजेंसी की तीन सदस्य टीम ने बिजनौर के 16 अस्पतालों का निरीक्षण किया। 
 

इस दौरान पाया कि एक परिवार के कई लोगों को मरीज बनाकर अस्पताल में भर्ती दिखाया गया। जबकि, कुछ को बिना आवश्यकता आईसीयू में भर्ती दिखाया। जिन डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं है, उन्हें बाहर से बुलाने का बिल लगाने सहित अन्य कमियां मिलीं।
 

जिला कार्यक्रम समंवयक डॉ. नताशा ने बताया कि टीम ने नगीना के अल्का हेल्थ केयर, बढ़ापुर के राधा नर्सिंग होम, बिजनौर के भारत हॉस्पिटल, श्री हॉस्पिटल, स्योहारा के विनायक हॉस्पिटल, धामपुर के गंगा हॉस्पिटल, हल्दौर के अतर सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल, नूरपुर के यूनिक हॉस्पिटल सहित अन्य हॉस्पिटल को नोटिस देकर भुगतान रोक दिया गया है।
 

ये बोले सीएमओ
आयुष्मान से जड़े सभी अस्पतालों को नियमानुसार मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ से नामित टीम ने निरीक्षण किया था। टीम ने खामियां मिलने पर भुगतान रोकने की कार्रवाई की है। आगे भी लखनऊ स्तर से ही कार्रवाई होगी।
-डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन

इनकी सुनिये
बिजनौर जिले में 16 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें से छह अस्पतालों का भुगतान रोकने और 10 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस देने की कार्रवाई हुई है। भुगतान रोकना गलत है, आईएमए बिजनौर सभी अस्पताल संचालकों से अपील करती है कि आयुष्मान की गाइडलाइन का पालन करते हुए मरीजों को उच्च स्तर की सुविधा ईमानदारी से प्रदान करें। 
-डॉ. सीपी सिंह, अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बिजनौर

ये भी देखें...
Bijnor: बीमार पिता का खाना लेकर जा रहे युवक की जेसीबी की टक्कर से मौत, महिला घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें