उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। सहारनपुर में जहां सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ तो वहीं बिजनौर की आठ सीटों पर वोटिंग हुई है। सहारनपुर जिले में शाम छह बजे तक 71.01 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं बिजनौर में छह बजे तक 66.73 फीसदी वोटिंग हुई।
बिजनौर में सभी विधानसभा में 66.73 प्रतिशत मतदान
नजीबाबाद - 68.21
नगीना - 65.43
बढ़ापुर - 66.84
धामपुर - 67.42
नहटौर - 65.55
बिजनौर - 65.68
चांदपुर - 69.50
नूरपुर - 65.32
वहीं इससे पहले शाम पांच बजे तक 65.89 फीसदी मतदान हुआ। उधर, बिजनौर जिले में शाम पांच बजे तक 61.44 प्रतिशत हुआ है।
बिजनौर में पांच बजे तक 61.44 प्रतिशत हुआ मतदान
नजीबाबाद 59.89
नगीना 61.02
बढ़ापुर 59.8
धामपुर 63.94
नहटौर 59.6
बिजनौर 61.7
चांदपुर 62.6
नूरपुर 63.3
वहीं इससे पहले बिजनौर जिले की आठों विधानसभा सीटों पर तीन बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दोपहर एक बजे तक 44.03 फीसदी मतदान हुआ और जबकि बिजनौर में एक बजे तक 38.68 प्रतिशत मतदान हुआ था।
बिजनौर जिले में एक बजे तक 38.68 फीसदी हुआ मतदान
नजीबाबाद- 39.46 प्रतिशत
नगीना - 37.9 प्रतिशत
बढ़ापुर- 43.8 प्रतिशत
धामपुर- 41.6 प्रतिशत
नूरपुर - 34.8 प्रतिशत
बिजनौर - 39.3 प्रतिशत
चांदपुर- 31.4 प्रतिशत
नहटौर- 40.8 प्रतिशत
सहारनपुर जनपद के नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव चढ़ाव में चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी गई। इसके बाद चढ़ाव गांव का मतदान केंद्र सूना पड़ा रहा। अभी तक कोई मतदाता मतदान करने के लिए यहां नहीं पहुंचा है।
फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा प्रत्याशी की पुलिस से नोकझोंक
सहारनपुर में चिलकाना के जेजे इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी की पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। केंद्र पर भाजपा के एजेंटों ने प्रत्याशी मुकेश चौधरी को सूचना दी कि यहां कुछ लोग फर्जी वोट डाल रहे हैं। मौके पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने फर्जी वोटिंग की जानकारी ली और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को हड़काया। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश भारती, एसडीएम अजय कुमार तथा सीओ अरविंद पुण्डीर मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत किया। मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं बिजनौर जिले की आठों विधानसभा में यूं तो करीब 25 प्रत्याशियों में से ही आठ विजेता निकलने हैं, लेकिन यदि चुनावी मैदान की बात की जाए तो कुल प्रत्याशियों की संख्या 89 है। कुछ सीटों पर त्रिकोणीय तो कुछ पर आमने-सामने की लड़ाई नजर आ रही है। जिलेभर में 26.90 लाख मतदाता हैं। पिछली बार 67 प्रतिशत मतदान हुआ था।
बिजनौर में 11 बजे तक कुल 24.51 प्रतिशत मतदान
विधानसभा सभा के लिए सोमवार को मतदान जारी है। समान में जैसे-जैसे सूरज चढ़ता रहा वैसे ही मतदाताओं में भी उत्साह बढ़ता चला गया। 9 बजे के बाद मतदाता काफी जोश के साथ घरों से निकले और बूथों पर लाइन लगा दी।शुरुआती दो घंटों में 9 बजे तक केवल 9% वोटिंग हो पाई थी। 9 बजे धूप खिल उठी। इसी के साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ने शुरू हो गई।
मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दिया। कंट्रोल रूम पर सबसे पहली शिकायत बढ़ापुर विधान सभा से आई जिसमें बूथ नंबर 1 से लेकर 11:00 पर मतदाताओं को मतदाता पर्ची नहीं बांटने की बात कही गई। प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित बीएलओ को फटकार लगाई और घर-घर मतदाता पर्ची भिजवाने का काम किया गया।
बिजनौर के नगीना में दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में बने बूथ संख्या 294 पर सुबह एक घंटा ईवीएम खराब रही, इस कारण मतदान प्रभावित हुआ, मतदाता बिना मतदान के ही लौट गए। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने नई मशीन लगवा कर मतदान सुचारू रूप से शुरु कराया।