बिजनौर में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक सवार युवक एक आठ साल की बच्ची को बैठाकर ले गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सोमवार को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। बढ़ापुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक आठ वर्षीय बच्ची को बैठाकर ले गए और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
वारदात के बाद आरोपी बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भिजवा दिया है।