फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: वोट न देने पर पूर्व प्रधान ने शिक्षक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जानें- पूरा मामला

Wed, 19 May 2021 01:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। चुनाव में वोट न देने पर पूर्व प्रधान ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मृतक संजय सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में चुनावी रंजिश के चलते खून खराबे की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संजय सिंह की पूर्व प्रधान अजब सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी। संजय और उसके परिवार द्वारा चुनाव में अजब सिंह को वोट न देना ही वारदात की वजह बताई जा रही है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी डॉ. धर्म सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रह है कि चुनाव के बाद से ही आरोपी अजब सिंह शक करने लगा था कि शिक्षक संजय सिंह व उसके परिवार ने उसे वोट नहीं दिए। अजब सिंह पूर्व प्रधान भी है। चुनावी रंजिश के चलते मंगलवार की रात को विवाद हो गया था। पुलिस के मुताबिक, अजब सिंह ने अपने बेटे समेत दो लोगों के साथ मिलकर शिक्षक संजय सिंह को गोली मार दी। पुलिस ने अजब सिंह पुत्र विक्रम सिंह, निकिल कुमार पुत्र अजब सिंह, शिलेन्द्र पुत्र अक्तयार सिंह, परवेन्द्र कुमार पुत्र शिलेन्द्र, सुनील कुमार पुत्र नत्थु के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

बता दें कि अजब सिंह, निकिल कुमार और सुनील कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि अजब सिंह हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व ग्राम प्रधान है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें