बैराज पर खड़ी मिली थी बाइक
शुक्रवार को बिजनौर बैराज के गेट नंबर तीन के पास एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। जांच में सामने आया कि यह बाइक बिजनौर पुलिस के अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही नितिन वत्स की है।
इसके बाद से पुलिस और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। उधर सिपाही की पत्नी ने शुक्रवार देर शाम शहर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बैराज पर बाइक मिलने के बाद से ही गंगा में कूदने की आशंका जताई जा रही थी।
सीसीटीवी फुटेज में बाइक संग दिखा सिपाही
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सिपाही नितिन वत्स गेट नंबर तीन के पास अपनी बाइक खड़ी करते हुए नजर आए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया।
सूचना मिलने के बाद रात में ही रेस्क्यू टीम को बुला लिया गया था। शनिवार सुबह गोताखोरों ने गंगा में उतरकर तलाश अभियान शुरू किया। करीब 11 बजे बैराज के गेट नंबर चार के पास से उनका शव बरामद कर लिया गया।