मांगो को लेकर ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने 31 मार्च से देशभर में महंगाई के विरोध में आंदोलन छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में बिजनौर में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में गैस सिलिंडर की आरती भी उतारी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सोमवार को पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने तेजी से बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला अभियान शिक्षा: बच्चों को घर पर भी समय दें अभिभावक, लिखने की भी डालनी होगी आदत
वक्ताओं ने कहा कि दिन-प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल है। इस दौरान प्रदर्शनकारी पदाधिकारियों ने गैस सिलिंडर की आरती भी उतारी।
जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी एवं शहर अध्यक्ष मीनू गोयल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। देश का हर नागरिक महंगाई की आर्थिक मार झेल रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, नजाकत अल्वी, इकबाल अहमद ठेकेदार, वीरेश गहलोत, चौधरी विजेंद्र सिंह, मीनाक्षी सिंह, अंजू देवी, हुकुम सिंह, वसीम अहमद, आमोद शर्मा, अंसार अहमद आदि उपस्थित रहे।