फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो मई को बिजनौर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण; तैयारियों में जुटे अधिकारी

Mon, 27 Apr 2026 10:12 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर के अफजलगढ़ में कई परियोजनाएं जनता को सौंपेंगे, तो कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो मई को बिजनौर जिले में आएंगे। वे अफजलगढ़ क्षेत्र में कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। सोमवार को डीएम जसजीत कौर ने अपने कार्यालय में अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम और एसपी अभिषेक झा ने अफजलगढ़ क्षेत्र पहुंचकर गांव आलमपुर गांवड़ी और सेंट मेरी स्कूल के अलावा विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अपने कार्यालय में डीएम ने सीडीओ को निर्देशित किया कि शिलान्यास एवं लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं की सूची बना लें और उसके लिए नोडल अधिकारियों को नामित करें। महत्वपूर्ण विभिन्न कार्यों के लिए भी नोडल अधिकारियों को नामित किया जाए। उपनिदेशक कृषि को कार्यक्रम स्थल पर ऑर्गेनिक उत्पाद, फूल एवं सब्जियों के स्टाल की व्यवस्था करने और योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन

दोपहर बाद डीएम और एसपी गांव आलमपुर गांवड़ी तथा सेंटमेरी अफजलगढ़ पहुंचे। हेलीपैड के लिए जगह चिह्नित की गई। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ रणविजय सिंह, एसडीएम स्मृति मिश्रा, लोक निर्माण अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सास्वत आदि अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी देखें...
UP: मेरठ में उग्र हुआ विरोध, महिलाओं ने घरों से उखाड़कर बिजलीघर में फेंके स्मार्ट प्रीपेड मीटर, दी ये चेतावनी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें