फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों पर आईं आपत्तियाें का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद में परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। केंद्रों पर आठ आपत्तियां आई थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। 30 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की गई थी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से आयोजित होंगी। इसके लिए जनपद में 119 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की है। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 86521 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सूची पर आपत्तियां मांगी गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि प्राप्त सभी आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण कर लिया गया है और उनका निस्तारण कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष रूप से समाधान किया गया है, ताकि किसी भी विद्यालय या परीक्षार्थी को परेशानी न हो। डीआइओएस ने जानकारी दी कि अब परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 30 तारीख को जारी होगी। इसके बाद यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शेष तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया शासन की गाइडलाइन के अनुसार की जा रही है। अंतिम सूची जारी होने के बाद सभी संबंधित विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें