फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नारकोटिक्स टीम ने मारा छापा, नशे में प्रयोग की जा रही छह लाख से ज्यादा टैबलेट जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर के मेडिसिन प्वाइंट मेडिकल स्टोर पर बरेली सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। टीम ने ट्रामाडोल, अल्प्राजोल, पेंटाजोसिन की छह लाख 14 हजार टैबलेट और इंजेक्शन जब्त की। टीम ने अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई है। जब्त दवाई को शहर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इनपुट के आधार पर सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स एसपी मनोज नरवाल के नेतृत्व में छह सदस्य टीम ने बिजनौर में मेडिसिन प्वाइंट पर छापा मारा। इसके प्रोपराइटर सुधाकर रस्तोगी हैं। टीम के छापे की किसी को भनक तक नहीं लगी। टीम ने ट्रामाडोल, अल्प्राजोल, पेंटाजोसिन के टेबलेट और इंजेक्शन जब्त किए। इसमें टैबलेट, इंजेक्शन, कैप्सूल शामिल हैं। इसके अलावा टीम को इस हॉलसेल मेडिकल स्टोर से कोडीन युक्त सिरप की भी कुछ शीशी बरामद हुई। कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार शाम को टीम जब्त दवाई को लेकर कोर्ट पहुंची।
सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स के एसपी मनोज नरवाल ने बताया कि फर्म मेडिसिन प्वाइंट के खिलाफ नारकोटिक्स की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी कार्रवाई चल रही है। इन दवाइयों का प्रयोग सही माध्यम से नहीं किया जा रहा था। इसी इनपुट पर छापेमारी की गई। सैंपलिंग के लिए दवाई को थाने में रखा गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें