फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड कोर्स पूरा करने की समय सीमा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड कोर्स पूरा करने की समय सीमा खत्म
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में यूपी बोर्ड कक्षाओं का कोर्स पूरा करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। अब स्कूलों में जाकर सत्यापन करने का काम शुरू होगा। डीआईओएस की ओर से नोडल अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के हाईस्कूल तथा इंटर के कोर्स शैक्षणिक पच्चांग के अनुसार पूरे करने के निर्देश हैं। इसी को लेकर डीआईओएस ने विद्यालयों को 15 जनवरी तक कोर्स पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सभी विषय की प्री बोर्ड परीक्षा होगी। पेपर एनसीईआरटी की किताबों से नए पैटर्न पर बनेंगे। बोर्ड ने सैंपल पेपर भी जारी किए हैं। छात्रों को विषयवार बताया जाए कि सवाल किस क्रम में किस टाइप के कितने नंबर के होंगे। डीआईओएस प्रतिनिधि निशांत कुमार यादव ने बताया कि अब नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र के स्कूलों में औचक निरीक्षण कर पता लगाएंगे कि सभी विषयों का कोर्स पूरा हुआ है कि नहीं। छात्रों की कापियां देखकर असलियत जानेंगे। निशांत कुमार यादव के मुताबिक विषय शिक्षकों की बैठक करके कहा जाएगा कि वह नए पैटर्न पर पेपर तैयार करके छात्रों को अभ्यास कराएं। प्री बोर्ड परीक्षा के पेपर सैंपल पेपर को देखकर बनाएं जाएं। बोर्ड का हर पेपर सवा तीन घंटे का होता है। छात्रों को बताया जाए कि तीन घंटे में पेपर हल करना होता है तथा पंद्रह मिनट सवालों के रिवीजन के लिए होता है। शिक्षक छात्रों को तीन घंटे में पेपर हल करने की प्रैक्टिस कराएं। प्री बोर्ड परीक्षा में उसका रिजल्ट देखें। इसके बाद छात्रों के अच्छे अंक लाने के लिए जो कमी दिखाई पडे़ उसे दूर कराया जाए। नए पैटर्न में अच्छे अंक लाना तथा मेरिट पर आना आसान है। यादव ने बताया की डीआईओएस नोडल अधिकारी को निर्देश भेज रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों की प्राथमिकता से चेकिंग के प्रयास हैं। डीआईओएस राजेश कुमार भी निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें