फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नजीबाबाद में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को ज्ञापन सौंपते विकलांग पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
दिव्यांग वृद्ध विधवाओं को दें तीन हजार रुपये मासिक पेंशन
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांग विधवाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में मंडल अध्यक्ष चौधरी राकेश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दिव्यांग वृद्ध विधवाओं को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन देने, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दिव्यांगों को आवास मुहैया कराने, बीपीएल सूची में दिव्यांगों का नाम सम्मिलित करने, यातायात के दौरान दिव्यांगों वाहन चालकों का चालान न काटने और पुलिस द्वारा उत्पीड़न न किए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में सतेंद्र कुमार, मदनपाल, सौरभ भारद्वाज, मास्टर माजिद, फारूक, तसलीम, साबिर, राजेंद्र सिंह, सहाना, अफसाना, रुखसाना और करन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें