फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आसपा सुप्रीमो चंद्रशेखर बोले- संविधान की तरफ आंखें उठाकर देखा तो हम इतिहास ही नहीं भूगोल भी बदल देंगे

Sat, 16 Mar 2024 12:32 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : आसपा सुप्रीमो चंद्रशेखर ने कहा कि अगर किसी ने संविधान की तरफ आंखें उठाकर देखा तो हम इतिहास ही नहीं भूगोल भी बदल देंगे।
विज्ञापन
बिजनौर में मंच से बोलते चंद्रशेखर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि यदि भाजपा 400 सीटें जीतने का दावा करते हुए संविधान बदलने का सपना देख रही है तो सावधान रहे। यदि किसी ने संविधान की तरफ आंखें उठाकर भी देखने की हिम्मत की तो उनकी पार्टी इतिहास ही नहीं भूगोल भी बदल देगी। वे कांशीराम के मिशन और सपने को पूरा करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को बिजनौर में नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आजाद समाज पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों की आंखों से आंसू बहने का समय अब गुजर गया है। कांशीराम के भाई दरबारा सिंह ने लोगों से 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के संचालन में आयोजित जनसभा में विनय रतन, जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह, कमल वालिया, विवेक सेन, रविंद्र भाटी, डॉक्टर बृजपाल, चौधरी निजाम, सोमनाथ प्रजापति, हरीश भारद्वाज, वीर सिंह, डॉक्टर अश्वनी, जितेंद्र राणा, सूरजपाल, गजेंद्र भाटी, पुष्पेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

एक घंटे का भाषण, इंडिया गठबंधन पर नहीं बोले
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने अपने एक घंटे के संबोधन में इंडिया गठबंधन में शामिल किसी भी पार्टी के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। कयास लगाए जा रहे हैं कि चंद्रशेखर अभी भी इंडिया गठबंधन से नगीना सीट अपने कोटे में छोड़े जाने की आस लगाए बैठे हैं।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन

युवाओं और महिलाओं को रिझाने की कोशिश
आसपा अध्यक्ष ने महिलाओं और युवाओं को रिझाने की भी खूब कोशिश की। कहा कि यदि वह देश की संसद में पहुंचे तो विधवा और वृद्ध महिलाओं की पेंशन को पांच गुना तक बढ़वाने का प्रयास करेंगे। युवाओं के लिए नए उद्योग धंधे लगवाने का काम करेंगे। पुरानी पेंशन बहाल कराने का भी वादा किया।

यह भी पढ़ें: भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें