फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: व्यवस्थापक, उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव में चार पदों और दस सदस्यों के निर्वाचन के लिए कुल 15 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कोषाध्यक्ष पद के लिए दादा-पौते ने परचे भरे हैं। कोषाध्यक्ष पद को छोड़ सभी के निर्विरोध बनने का रास्ता साफ हो गया है। विपक्ष के किसी भी सदस्य ने नामांकन पत्र खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। एसबीडी कॉलेज में त्रिवार्षिक प्रबंधकीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सवेरे 10 बजे प्रक्रिया शुरू हुई। 12 बजे तक व्यवस्थापक, उपाध्यक्ष, उप मंत्री, कोषाध्यक्ष और 10 सदस्यों के निर्वाचन के लिए परचों की बिक्री हुई। दो बजे से शाम के चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल हुए।
चुनावी प्रक्रिया पर्यवेक्षक एके मित्तल, निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार कपिल कुमार आजाद की देखरेख में हुई। रेनू गोयल ने व्यवस्थापक, सुनील कुमार अग्रवाल ने उपाध्यक्ष, अजय माहेश्वरी ने उप मंत्री के लिए नामांकन पत्र जमा किए। नलिन बंसल और उनके दादा नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया।
विज्ञापन

सदस्य पद के लिए निशांत अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, गोपाल मोहन माहेश्वरी, शोभा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मनोज बंसल, सुधीर अग्रवाल, उमा देवी, विकास गर्ग और हरीश कुमार ने नामांकन जमा किए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 दिसंबर को 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 11.30 बजे से एक बजे तक नाम वापसी और 1.30 बजे अंतिम प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद को छोड़ बाकी सभी तीन पदों और 10 सदस्यों के लिए एकल नामांकन होने से इनके निर्विरोध बनने का रास्ता साफ हो गया है।
पूर्व प्रबंधक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव : प्रबंधकीय कार्यकारिणी एक्ट के अनुसार ऐसा कोई भी ऐसा सदस्य चुनाव नहीं लड़ सकता, जिसके परिवार से उसकी पत्नी, पुत्र या पुत्री संस्था में स्थाई या अस्थाई तौर पर नौकरी करता हो, या उनके खिलाफ कोर्ट में मामला विचाराधीन हो। बता दें कि कॉलेज के पूर्व प्रबंधक विजय अग्रवाल पर गबन सहित कई अन्य कई मामलों में केस दर्ज हैं। इसके अलावा उनकी पुत्री कॉलेज में स्थायी प्रवक्ता है। इसलिए अब विजय कुमार प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें