बिजनौर में जिस युवक ने दुष्कर्म किया था अब उसी के लिए पीड़िता का दिल धड़कने लगा। फर्जी आईडी के सहारे युवती ने जेल में बंद युवक से मुलाकात का प्रयास किया, लेकिन उसे गेट पर ही पकड़ लिया गया। उधर, जेल पर मौजूद युवक के परिजनों ने हंगामा कर दिया।
सोमवार दोपहर जिला कारागार के गेट पर जमकर हंगामा हुआ। बताया गया कि नजीबाबाद के मोहल्ला सेवाराम का रहने वाला एक युवक पिछले चार महीने से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दुष्कर्म के मामले में युवक को जेल भेजा गया था। अब सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता जेल में बंद आरोपी से मिलने पहुंच गई।