फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार डिवाइर से टकराई, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित कार डिवाइर से टकराई, पांच घायल
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकड़ा के पास नहर के पुल से टकरा कर कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। सभी घायल रामपुर के मोहल्ला छिपीयान पुराना गंज के निवासी हैं। पुलिस ने सभी घायलों को स्योहारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार दोपहर के समय हुआ। मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकड़ा के पास अनियंत्रित कार पुल के निकट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार लोग रामपुर के निवासी है। प्रदीप के पुत्र का हरिद्वार में मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे। कार में प्रदीप, उसकी मां शकुंतला, पिता हरस्वरूप, बहन शिवानी और एक बच्चा शामिल है। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाला और स्योहारा में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार काफी तेज गति पर थी। कार के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें