फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक यात्री प्रतीक्षालय में घुसा, चालक घायल

विज्ञापन
बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी में प्रतीक्षालय में घुसा ट्रक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक यात्री प्रतीक्षालय में घुसा, चालक घायल
विज्ञापन

गजरौला शिव। एक ट्रक अनियंत्रित होकर स्वाहेड़ी गांव के यात्री प्रतीक्षालय में घुस गया। इससे पहले ट्रक ने बिजली लाइन के खंभे भी तोड़ दिए, जिससे गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम बिजनौर से नजीबाबाद की ओर जा रहा केले से लदा ट्रक जैसे ही स्वाहेड़ी पहुंचा तो बेकाबू हो गया। ट्रक स्वाहेड़ी में बने यात्री प्रतीक्षालय में घुस गया। यात्री प्रतीक्षालय पूरी तरह धराशायी हो गया। यात्री प्रतीक्षालय गिरने की आवाज से ग्रामीण घर से बाहर निकल आए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्रतीक्षालय के पास लगे बिजली के खंभे भी टूटने से रातभर गांव की बिजली गुल रही। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें