फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस से टकराई बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली

Tue, 24 Apr 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
शेरकोट मार्ग पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रसत हुई ट्रैक्टर-ट्राॅली और स्कूल बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में हाइवे 74  पर  तेज गति से जा रही स्कूली बस और टैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे   उड़ गए। बस में सवार स्कूली बच्चो में चीखपुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं लगी। इस दौरान हाइवे पर काफी देर तक जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच मार्ग से हटाकर जाम खुलवाया।  
विज्ञापन

 नगीना मार्ग स्थित सरस्वती  शिशु मंदिर स्कूल की छुट्टी होने के बाद करीब तीन दर्जन बच्चों को लेकर बस शेरकोट क्षेत्र के गांवों की ओर रवाना हुई। ग्राम सुहागपुर  के पास अचानक सामने से आई ट्रैक्टर ट्रॉली और बस की जोरदार टक्कर हो गई। 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार बच्चो में चीख पुकार मच गई। शेरकोट मार्ग पर जाम भी लग गया। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस तथा डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

उधर, क्षतिग्रस्त वाहन को   देखकर बच्चों में इस कदर दहशत व्याप्त हो गई कि उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बड़ी क्लास के बच्चों ने रोते बिलखते छोटी कक्षा के बच्चों को ढांढस बंधाया। उधर, जैसे ही पता लगा, वैसे ही संबंधित बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रोते बिलखते बच्चो को प्यार दुलार कर अपने साथ ले गए। कोतवाल शक्ति सिंह का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो पुलिस रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करेगी। उधर, ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर कहां से कहां जा रहा था? अभी पता नहीं लग सका है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की तेज गति हादसे की वजह बनी। चालक वाहन को काबू नहीं कर सका।

स्कूल प्रबंधन ने जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला 
सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने हादसे से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इस घटना से उनका कोई मतलब नहीं है। यह बस अभिभावकों ने अपने स्तर से ठेके पर लगा रखी है। बस में उनके स्कूल के 23 बच्चे सवार थे।  बाकी बच्चे और बालिका विद्या मंदिर और रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें