फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक खरीदा जा सका केवल दस प्रतिशत गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक केवल दस प्रतिशत के करीब ही गेहूं खरीद हो सकी है। 63 केंद्रों पर 2784.2 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया गया है जबकि 27 हजार 800 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

सूबे की सरकार किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दे रही है। जिसके चलते गेहूं खरीद को लेकर सीएम योगी नजर बनाए हुए हैं। परसो ही सीएम योगी ने एक गेहूं का पैसा तीन दिन के भीतर किसानों के खाते में भेजने के निर्देश दिए हैं। अब 26 अप्रैल को सीएम योगी अमरोहा में रहेंगे। ऐसे में गेहूं खरीद की समीक्षा भी हो सकती है। जिसके चलते सोमवार को खरीद के जिम्मेदार अधिकारी आंकड़े जुटाते रहें। जिनमें साफ हुआ कि जिले के 2784.2 मीट्रिक टन गेहूं खरीद गया है। उधर इस सबार 27 हजार 800 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था। गौरतलब है कि गेहूं का सीजन बीतने को है। ऐसे में खरीद केंद्र तक किसानों का नहीं पहुंच पाना सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों की मानें तो बिचौलिया किसानों के घर से ही गेहूं खरीद रहे है। वहीं उनकेे नगद दाम दिया जा रहा है। घर पर ही किसानों को पैसा मिल रहा है, वहीं से गेहूं उठ रहा है। ऐसे में किसान खरीद केंद्र तक गेहूं लाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें