फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फूफा ने छह साल तक किया याैन शोषण

Sun, 28 Sep 2025 05:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने अपने फूफा पर लंबे समय तक याैन शोषण करने और छह बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी बुआ की तबीयत खराब हो गई थी। देखभाल के लिए वह मंडावर क्षेत्र के एक गांव में बुआ के घर रहने चली गई। इसी दौरान फूफा ने उससे जबरन अनैतिक संबंध बना लिए। आरोप है कि इसके बाद छह सालों तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान जब-जब गर्भ ठहरा, आरोपी ने जबरन गर्भपात कराया।
महिला का कहना है कि उसे छह बार गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। थाना प्रभारी ने बताया महिला की तहरीर के आधार पर मुनेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शादी के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न : वर्ष 2025 में महिला की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव में हुई। आरोप है कि फूफा ने उस पर ससुराल से मिले जेवरात लाने का दबाव बनाया और धमकी दी कि वह अपने पति को भी उसके पास लेकर आए। महिला का कहना है कि इसके पीछे उसकी और उसके पति की हत्या करने की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें